हमारे संगठन के बारे में

Home >हमारे संगठन के बारे में

हमारे बारे में

समाज में सकारात्मक बदलाव की ओर हमारा कदम

हर्ष हीलिंग हैंड फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के उन वर्गों की मदद करना है जो अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं का समाधान स्वयं नहीं कर पाते। हमारा प्रयास है कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला सशक्तिकरण, कृषक सहायता, पर्यावरण संरक्षण, और पशु-पक्षियों की देखभाल जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाया जाए। हम असमानता, असुरक्षा और अन्याय को दूर कर एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। जागरूकता फैलाने और सहयोग की भावना को बढ़ावा देकर हम हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास करते हैं।


हमारा दृष्टिकोण

एक समान और समृद्ध समाज का सपना

किसी भी देश की संस्कृति को उसकी भाषा और इतिहास से समझा जा सकता है। इसीलिए हर्ष हीलिंग हैंड फाउंडेशन का उद्देश्य है कि समुदाय के हर उम्र के लोगों को भारत की संस्कृत भाषा संस्कृति और इतिहास को समझाया जा सके। आज के समय में अधिकांश लोग भारत में संस्कृत और संस्कृति को केवल मात्र नाम से ही जानते हैं क्योंकि आजकल की शिक्षा प्रणाली में भाषा के केवल मात्र विषयों के रूप में पढ़ाई जाती है। विद्यार्थी शिक्षा को केवल मात्र सूचना के रूप में प्राप्त करते हैं ज्ञान के रूप में बहुत कम ग्रहण करते हैं। भारतीय संस्कृति बहुत प्राचीन है जिसे समझने के लिए इतिहास को पढ़ना और समझना आवश्यक है। संदर्भ में हर्ष हीलिंग हैंड फाउंडेशन का उद्देश्य है कि यह लोगों को सरल, सहज और सामान्य ज्ञान के रूप में भारत की संस्कृति, सभ्यता और इसके इतिहास को समझाया जाए एवं संस्कृत भाषा का ज्ञान और महत्व लोगों को समझाया जाए। हिंदी भाषा और संस्कृत भाषा के माध्यम से लोगों में संस्कृति के प्रति रुचि को बढ़ाया जाए। हर्ष हीलिंग हैंड फाउंडेशन इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी हर उम्र और हर वर्ग के होंगे। इसमें कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।


और जानें

प्रमाणपत्र

72e3f76a00781fccc8f4e27a06c56b398e6f3d36
0623b746ccf5b5a4a8261a37cb43948962f5b867
0653e0e9134c06f7072e7f8825a289cab806b608
e1f3847542251cf7babc6a3bdf1ca0f87ef0aaad
1a63d2be2838750d670ce3a6c8a291c73b0a1044
41e878814b57cb8b4fc1cbe9de51b21f92cdf682
Screenshot 2024-11-28 110806


हमारे उद्देश्य

हर्ष हीलिंग हैंड फाउंडेशन का उद्देश्य समाज और समुदायों में अक्षम व्यक्ति, परिवार या समूहों की आवश्यकताओं और समस्याओं का समाधान करना है, क्योंकि उनके पास आवश्यक साधन या संसाधन पर्याप्त नहीं होते। हमारा लक्ष्य समाज में ऐसी मूलभूत अवस्थाएँ उत्पन्न करना है, जिससे समाज के सभी सदस्य विकास और आत्म-निर्भरता के लिए अपनी क्षमता का उपयोग कर सकें।

हम शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, कौशल विकास, और सामाजिक न्याय के अवसर प्रदान करने के लिए काम करते हैं। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि जरूरतमंद व्यक्तियों या समूहों को सामाजिक और कानूनी सेवाएं उपलब्ध हों। हर्ष हीलिंग हैंड फाउंडेशन का उद्देश्य नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए लोगों में ज्ञान और कौशल का विकास करना, सामाजिक सेवाओं में सहभागिता बढ़ाना, और सभी उम्र और वर्गों के लोगों को एक सकारात्मक प्रक्रिया में शामिल करना है।

समाज में असमानताएँ, असुरक्षा और कठिनाइयाँ प्रमुख समस्याएं हैं, जिनका समाधान सामाजिक एकता, विश्वास, पहचान और सामाजिक न्याय के माध्यम से किया जा सकता है। हर्ष हीलिंग हैंड फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में असमानता और समस्याओं का निराकरण करना और सभी को समानता, सुरक्षा और सामाजिक न्याय प्रदान करना है। हम लोगों की आवश्यकताओं को समझकर उन्हें हल करने के लिए दिशा प्रदान करते हैं और सामाजिक क्षेत्र में प्राथमिकताओं के साथ कार्य करते हैं।

हमारी प्राथमिकताएं:
  • शिक्षा: हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के अवसर प्रदान करना, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके।
  • सामूहिक विवाह: सामाजिक दबावों से मुक्त होकर, गरीब और असहाय समुदायों के लिए सामूहिक विवाहों का आयोजन करना।
  • कृषक सहायता: किसानों को बेहतर कृषि तकनीक, संसाधन और वित्तीय सहायता प्रदान करना, ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।
  • घरेलू हिंसा: घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चों को कानूनी सहायता और मानसिक समर्थन प्रदान करना।
  • पर्यावरण सुरक्षा: प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और प्रदूषण की रोकथाम के लिए पर्यावरणीय जागरूकता फैलाना।
  • मानवाधिकार: प्रत्येक व्यक्ति के मूलभूत अधिकारों की रक्षा करना और समाज में समानता सुनिश्चित करना।
  • महिला सशक्तिकरण: महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाना।
  • स्वास्थ्य सेवाएं: समाज में सभी के लिए सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना।
  • क्षेत्रीय निवास: हर व्यक्ति को उसके आवासीय क्षेत्र में उचित सुविधाएं और सुरक्षित जीवन प्रदान करना।
  • पशु और पक्षी का बचाव और देखभाल: बेज़ुबान पशुओं और पक्षियों की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना।
  • जरूरतमंदों की सहायता: समाज के कमजोर वर्गों को आवश्यक संसाधन, सहायता और अवसर प्रदान करना।

हमारे प्रयास समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने और हर व्यक्ति को सशक्त समाज का हिस्सा बनाने के लिए समर्पित हैं।

सहयोग करें: दान देकर बदलाव लाएं

हर्ष हीलिंग हैंड फाउंडेशन आपके सहयोग से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्यरत है। आपकी छोटी-सी मदद भी जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती है।

आपका दान किस तरह मदद करता है?

  • शिक्षा और कौशल विकास के लिए कार्यक्रमों का संचालन
  • स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की उपलब्धता
  • कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संसाधनों की आपूर्ति
  • असमानता और असुरक्षा को समाप्त करने के प्रयास

दान कैसे करें?

  • ऑनलाइन माध्यम से: हमारी वेबसाइट पर जाकर सीधे दान करें।
  • बैंक ट्रांसफर: हमारी बैंक जानकारी के माध्यम से सहयोग करें।
  • वस्त्र, किताबें, या अन्य उपयोगी सामग्री दान करें।



दान करें

Scroll to Top